होम › Raipur News › Raipur City Crime : AIIMS के सामने युवक की मौत, चलती कार से गिरने की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद
Raipur News

Raipur City Crime : AIIMS के सामने युवक की मौत, चलती कार से गिरने की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : AIIMS के सामने युवक की मौत, चलती कार से गिरने की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35752-mout-shayari Raipur City Crime : AIIMS के सामने युवक की मौत, चलती कार से गिरने की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में AIIMS अस्पताल के सामने शुक्रवार रात एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद युवक चलती कार की छत पर चढ़ गया था। कुछ दूर जाने के बाद कार के अचानक ब्रेक लगाने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

कार में युवती के साथ हुआ था विवाद

मृतक की पहचान गुलाबरंग बाठी (32), निवासी मोहबा बाजार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक युवती कार से मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान मृतक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती कार में बैठकर वहां से जाने लगी। युवक ने उसे रोकने की कोशिश की और कार की छत पर चढ़ गया।

काफी दूर तक कार की छत पर रहा युवक

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, युवक कार की छत पर चढ़कर युवती को रोकने का प्रयास करता रहा। कार कुछ दूरी तक चलती रही। इसके बाद युवक को नीचे उतारने या रोकने के प्रयास के बीच कार में ब्रेक लगाया गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

कार लेकर फरार हुआ युवक

घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फरार युवक की तलाश की जा रही है।

CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और युवक कार की छत पर किन परिस्थितियों में चढ़ा फिलहाल मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)