होम › Raipur News › Raipur City News : रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज फुल ड्रेस रिहर्सल
Raipur News

Raipur City News : रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज फुल ड्रेस रिहर्सल

WhatsApp Facebook
Raipur City News : रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज फुल ड्रेस रिहर्सल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35581-untitled Raipur City News : रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज फुल ड्रेस रिहर्सल

Raipur City News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे। समारोह से पहले 13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल के जरिए परेड, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

17 टोलियां दिखाएंगी कदमताल

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी। BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां समारोह में सलामी देंगी। इनके साथ बिहार पुलिस की टोली भी पहली बार विशेष रूप से परेड का हिस्सा बनेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टीम भी परेड में शामिल रहेगी। नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल करेंगी।

फुल ड्रेस रिहर्सल में परखी जा रही तैयारियां

मुख्य समारोह से पहले आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में सभी टुकड़ियां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत परेड का अभ्यास कर रही हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड होंगे आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड द्वारा विशेष कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि घुड़सवार दल की प्रस्तुति समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचेगी। राजधानी में समारोह को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)