होम Raipur News Raipur City Crime : रक्षाबंधन की भीड़ से पहले पुलिस का एक्शन, 12 लाख के गहनों के साथ 2 महिला आरोपी गिरफ्तार
Raipur News

Raipur City Crime : रक्षाबंधन की भीड़ से पहले पुलिस का एक्शन, 12 लाख के गहनों के साथ 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : रक्षाबंधन की भीड़ से पहले पुलिस का एक्शन, 12 लाख के गहनों के साथ 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36769-e8b50746-a09b-4408-8fbb-1f97a78c3f65 Raipur City Crime : रक्षाबंधन की भीड़ से पहले पुलिस का एक्शन, 12 लाख के गहनों के साथ 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Raipur City Crime : रायपुर। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करने की 7 वारदातें कबूल की हैं।

CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज

रविवार को मालवीय रोड पर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली। एसीसीयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं भीड़ में महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती तथा मौका देखकर उनके गले पर हाथ लगाती दिखाई दीं। हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदनी राजपूत (32) और सानिया मरकाम (20) के रूप में हुई है। दोनों रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दोनों ने पूछताछ में गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं। आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेला स्थलों में महिलाओं और छोटे बच्चों को निशाना बनाकर कुल 7 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली, थाना गुढियारी का हिस्ट्रीशीटर है, जो वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में दोषसिद्ध होकर केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।

12 लाख का सामान जब्त

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नकद, एक एक्टिवा और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

त्योहारों को लेकर पुलिस की खास निगरानी

रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग और CCTV निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोह पर समय रहते कार्रवाई हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)