होम Technology PIMS Hospital Fire: अस्पताल के AC में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत
Technology

PIMS Hospital Fire: अस्पताल के AC में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत

WhatsApp Facebook
PIMS Hospital Fire: अस्पताल के AC में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36896-pakistan-islamabad-hospital-blast-15-newborns-infants-dead PIMS Hospital Fire: अस्पताल के AC में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत

PIMS Hospital Fire: इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के महिला एवं बाल स्वास्थ्य वार्ड में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नर्सरी वार्ड में कुल 16 नवजात भर्ती थे। रेस्क्यू टीम ने खिड़की का शीशा तोड़कर वार्ड में प्रवेश किया और एक नवजात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:45 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित नर्सरी वार्ड में लगी। शुरुआती जानकारी में आग की वजह AC के कंप्रेसर में विस्फोट को बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि नवजात बच्चों को बचाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

छह दमकल गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। छह दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के दौरान 19 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें 10 महिलाएं, 7 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं।

PIMS में 156 बेड की सुविधा

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में शामिल है। अस्पताल की वेबसाइट के अनुसार, महिला एवं बाल स्वास्थ्य वार्ड में 156 बेड की सुविधा है।

PIMS वही अस्पताल है, जहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदालत के आदेश के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था। शुरुआत जांच में AC कंप्रेसर को आग लगने की वजह बताया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)