होम › Auto › यूरोप में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल, फ्रांस में आगजनी-लूटपाट; 400 गिरफ्तार
Auto

यूरोप में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल, फ्रांस में आगजनी-लूटपाट; 400 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
यूरोप में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल, फ्रांस में आगजनी-लूटपाट; 400 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42497-france यूरोप में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल, फ्रांस में आगजनी-लूटपाट; 400 गिरफ्तार

नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और सरकारी सेवाओं में कटौती के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। फ्रांस, बेल्जियम, इटली और पुर्तगाल में लाखों लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस में प्रदर्शन हिंसक हो गए। कई शहरों में दुकानों में लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। फ्रांस में हिंसा के आरोप में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया।

फ्रांस में 5.5 लाख लोग सड़कों पर उतरे

फ्रांस में करीब 5.5 लाख लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पेरिस, बोर्डो, मार्सेई, नीस और लिमोज समेत कई शहरों में लोगों ने महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों, कम वेतन और स्कूलों की खराब स्थिति के खिलाफ नाराजगी जताई। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने दुकानों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया।

पेरिस में आगजनी, लिमोज का टाउन हॉल क्षतिग्रस्त

पेरिस में देर शाम तक कई जगह आग की लपटें दिखाई दीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस छोड़ी और बल प्रयोग किया। बोर्डो में एप्पल और लग्जरी फैशन ब्रांडों के शोरूम में तोड़फोड़ और लूटपाट की खबरें आईं। लिमोज में टाउन हॉल के बाहरी हिस्से में आग लगने से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। मार्सेई में भी नगर निगम की इमारत में तोड़फोड़ की गई।

मैक्रों बोले- हिंसा करने वालों पर होगी कार्रवाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन लूटपाट और हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने हिंसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने और सजा देने की बात कही। पुलिस ने हिंसा पर काबू पाने के लिए प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी।

बेल्जियम में आंसू गैस और पानी की बौछारें

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों ने अधिकारियों पर वस्तुएं फेंकीं और आगजनी की। लीज शहर में भी पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

पुर्तगाल में मकानों के बढ़ते किराये से नाराजगी

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हजारों लोगों ने बढ़ती महंगाई, कम वेतन और महंगे मकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बड़े शहरों में घर खरीदना और किराये पर रहना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इटली में भी पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

इटली के मिलान और बोलोन्या में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। वहीं, कई जगह लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। इन प्रदर्शनों से साफ है कि महंगाई, कम वेतन और सार्वजनिक सेवाओं में कटौती को लेकर यूरोप के कई देशों में असंतोष बढ़ रहा है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)