होम Technology NITTT 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, इतने जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं
Technology

NITTT 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, इतने जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं

WhatsApp Facebook
NITTT 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, इतने जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33904-nittt NITTT 2026: NTA ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, इतने जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं

NITTT 2026: नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में होगी, यानी उम्मीदवार अपने स्थान से परीक्षा दे सकेंगे, लेकिन उनकी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

क्या है NITTT का उद्देश्य?

NITTT का उद्देश्य एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नए शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देना है। इस कार्यक्रम के जरिए शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके, पेशेवर कौशल और कक्षा में प्रदर्शन को मजबूत बनाया जाता है। नियुक्ति के तीन साल के भीतर सभी मॉड्यूल और परीक्षाएं पास करना जरूरी होता है।

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा। उम्मीदवारों का मूल्यांकन असाइनमेंट और अंतिम ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

उम्मीदवार nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान प्रॉक्टर उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर चेतावनी दी जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है। उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए कागज रखने की अनुमति नहीं होगी, जबकि पारदर्शी पानी की बोतल अपने पास रख सकते हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)