होम Technology Bankipur-Bypoll-Counting: तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, बांकीपुर में क्या प्रशांत किशोर शुरु का पाएंगे नई पारी, नतीजों पर देश की नजर
Technology

Bankipur-Bypoll-Counting: तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, बांकीपुर में क्या प्रशांत किशोर शुरु का पाएंगे नई पारी, नतीजों पर देश की नजर

WhatsApp Facebook
Bankipur-Bypoll-Counting: तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, बांकीपुर में क्या प्रशांत किशोर शुरु का पाएंगे नई पारी, नतीजों पर देश की नजर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34549-matgadna Bankipur-Bypoll-Counting: तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, बांकीपुर में क्या प्रशांत किशोर शुरु का पाएंगे नई पारी, नतीजों पर देश की नजर

Bankipur-Bypoll-Counting: नई दिल्ली/पटना/भोपाल। बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन उपचुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषकों की भी नजर रहेगी। बिहार की बांकीपुर सीट पर 34.30 प्रतिशत, गुजरात की मंजलपुर सीट पर 37.50 प्रतिशत और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Bankipur-Bypoll-Counting: बांकीपुर में भाजपा और प्रशांत किशोर की प्रतिष्ठा का सवाल

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी। भाजपा ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा चुनावी मैदान में हैं।

बांकीपुर में अपेक्षाकृत कम मतदान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। वर्ष 2010 से अब तक इस सीट पर मतदान प्रतिशत में चार से पांच प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन जीत लगातार भाजपा के खाते में गई है। हालांकि इस बार मुकाबला अलग माना जा रहा है।

बांकीपुर में सवर्ण मतदाताओं की अच्छी संख्या है, जिनमें कायस्थ समाज का प्रभाव अधिक है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, जबकि प्रशांत किशोर ब्राह्मण समाज से हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने के साथ-साथ एनडीए और राजद, दोनों से नाराज मतदाताओं को अपने पक्ष में आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Bankipur-Bypoll-Counting: दतिया में भाजपा के लिए लिटमस टेस्ट

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है।

भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। ऐसे में दतिया उपचुनाव के नतीजे भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों और नेतृत्व की रणनीति की भी परीक्षा माने जा रहे हैं।

bankipur-bypoll-counting: मंजलपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यह सीट भाजपा विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिन्होंने लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच है। भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस लंबे समय बाद यहां जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए हुए है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)