होम Technology MP News: हरदा में सनसनी! घर के आंगन में मिला बीए छात्रा का अधजला शव, मौत के पीछे क्या है बड़ा राज?
Technology

MP News: हरदा में सनसनी! घर के आंगन में मिला बीए छात्रा का अधजला शव, मौत के पीछे क्या है बड़ा राज?

WhatsApp Facebook
MP News: हरदा में सनसनी! घर के आंगन में मिला बीए छात्रा का अधजला शव, मौत के पीछे क्या है बड़ा राज?

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Harda Student Burnt Body Case: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम कांकरिया में बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा का अधजला शव उसके घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा लक्ष्मी ठाकरे घटना के समय घर में अकेली थी। सोमवार शाम अचानक घर के आंगन में उसका अधजला शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की।

भाई ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के भाई बसंत ठाकरे ने आरोप लगाया कि दीपक धार्मिक नाम का एक युवक पिछले करीब डेढ़ महीने से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। परिवार ने पहले भी उसे समझाया था, लेकिन कथित तौर पर वह लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। भाई का दावा है कि घटना से एक दिन पहले भी युवक ने उसे और उसकी बहन को फोन किया था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More: MP Cabinet Decisions: मोहन कैबिनेट का बड़ा धमाका! पुलिस में 9,662 नई भर्तियां, 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन

हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

The post MP News: हरदा में सनसनी! घर के आंगन में मिला बीए छात्रा का अधजला शव, मौत के पीछे क्या है बड़ा राज? appeared first on Nishaanebaz.com.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)