होम Technology MP News : CM डॉ. मोहन यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दुलारा; जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल
Technology

MP News : CM डॉ. मोहन यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दुलारा; जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल

WhatsApp Facebook
MP News : CM डॉ. मोहन यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दुलारा; जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36458-mp-9 MP News : CM डॉ. मोहन यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दुलारा; जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल

टीकमगढ़। टीकमगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में जनकल्याण और स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों, लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं से मुलाकात की। केंद्र पहुंचने पर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने भी रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता भेंट किया।

बच्चों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

आंगनवाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल दिया और उनसे बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें खाने में क्या मिलता है। बच्चों के नाश्ता और भोजन मिलने की बात बताने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक नाश्ता व भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने केंद्र में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों और गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए स्वच्छ पेयजल की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नन्हीं वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नन्हीं बालिका वैष्णवी का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने अपने हाथों से बच्ची को खीर खिलाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई का भी निरीक्षण किया और भोजन की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष, ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती सर्पदंश और सड़क दुर्घटना के मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

NRC में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को बांटी सेहत की टोकरी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर स्थित न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) का भी निरीक्षण किया। यहां भर्ती 19 कुपोषित बच्चों से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें ‘सेहत की टोकरी’ वितरित की। मुख्यमंत्री ने बच्चों के पोषण और उपचार व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा कुपोषण से निपटने के लिए प्रभावी निगरानी पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे के दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे में महिला एवं बाल विकास, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष फोकस देखने को मिला। आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित विभागों को सेवाओं की गुणवत्ता और लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)