होम › Technology › MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेंशन और गैस सब्सिडी की राशि की ट्रांसफर, लाखों हितग्राहियों को मिला बड़ा लाभ
Technology

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेंशन और गैस सब्सिडी की राशि की ट्रांसफर, लाखों हितग्राहियों को मिला बड़ा लाभ

WhatsApp Facebook
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेंशन और गैस सब्सिडी की राशि की ट्रांसफर, लाखों हितग्राहियों को मिला बड़ा लाभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35439-tn5-bhopal110826064509 MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेंशन और गैस सब्सिडी की राशि की ट्रांसफर, लाखों हितग्राहियों को मिला बड़ा लाभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद हितग्राहियों से संवाद भी किया।

35 लाख से ज्यादा लोगों के खातों में पहुंची पेंशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि अंतरित की। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन की राशि भले ही सीमित हो, लेकिन बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए इसका सहारा बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के चेहरों पर आने वाली मुस्कान सरकार को जनकल्याण के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।

उज्ज्वला योजना की 22 लाख से ज्यादा महिलाओं को राहत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को भी आर्थिक राहत दी। प्रदेश की करीब 22 लाख 20 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की गई। इसके तहत लगभग 99 करोड़ रुपये की दो महीने की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महीना बहनों के लिए विशेष महत्व रखता है। रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाना उनके लिए सरकार की ओर से उपहार है। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

सेवा और अंत्योदय सरकार की प्राथमिकता

हितग्राहियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता सेवा और अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, महिला शक्ति और किसानों के हित में लगातार योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी परिवारों में खुशहाली आए और जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले, यही सरकार का उद्देश्य है।

त्योहारों पर बुजुर्गों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशियों से जुड़ने का भी मौका हैं। इसी भावना के तहत आने वाले त्योहारों से पहले बुजुर्ग हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के सम्मान और उनकी खुशी से बढ़कर सरकार के लिए कोई दूसरा उत्सव नहीं हो सकता। हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हर घर तिरंगा लगाने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।

मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रश्मि अरुण शमी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण सोनाली वायंगणकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)