होम Technology MP News : पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला यात्री का शव, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
Technology

MP News : पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला यात्री का शव, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

WhatsApp Facebook
MP News : पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला यात्री का शव, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34255-dead-body-in-pushpak-express MP News : पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला यात्री का शव, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

MP News : सागर/बीना। भोपाल से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब जनरल कोच के शौचालय की खिड़की से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल को अलर्ट किया गया और ट्रेन को तत्काल बीना रेलवे जंक्शन पर रोककर जीआरपी ने जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी और ललितपुर की ओर बढ़ रही थी। आधी रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड ने जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की पर एक युवक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और ट्रेन को बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया।

बीना स्टेशन पर पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोरावर सिंह, पिता कुंजीलाल, निवासी पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

फिलहाल जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत आत्महत्या है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)