होम Technology MP News : खेत में नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग या कुछ और? जांच जारी
Technology

MP News : खेत में नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग या कुछ और? जांच जारी

WhatsApp Facebook
MP News : खेत में नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग या कुछ और? जांच जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38941-ratlam-skeleton MP News : खेत में नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग या कुछ और? जांच जारी

MP News : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में खेत से नाबालिग युवती और एक युवक के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों करीब 14 दिनों से लापता बताए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर जांच शुरू कर दी।

मामला सेमलखेड़ी गांव का है। ग्रामीणों की सूचना पर रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खेत में दो शवों के अवशेष मिले। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

सैलाना SDOP नीलम बघेल के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों शव करीब 8 से 10 दिन पुराने होने की आशंका है। घटनास्थल से कीटनाशक के डिब्बे भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका समेत अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, PM रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)