होम Technology MP News : दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत, खेत में एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले शव
Technology

MP News : दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत, खेत में एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले शव

WhatsApp Facebook
MP News : दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत, खेत में एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36657-untitled MP News : दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत, खेत में एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले शव

MP News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम आदमपुर में रविवार सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब दो करीबी दोस्तों की एक साथ मौत की खबर सामने आई। दोनों युवक शनिवार रात घर से विदिशा घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आकाश और 21 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

सुबह खेत में मिला दोनों का शव

रविवार सुबह केवट गांव के एक खेत में दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां दोनों दोस्तों के शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मौत की वजह बनी पहेली

दोनों दोस्तों ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना ने परिवार और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)