होम › Technology › MP उपचुनाव रिजल्ट: सुसनेर में खिला कमल, प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोट से हराया; कई पंचायतों के रिजल्ट भी आए
Technology

MP उपचुनाव रिजल्ट: सुसनेर में खिला कमल, प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोट से हराया; कई पंचायतों के रिजल्ट भी आए

WhatsApp Facebook
MP उपचुनाव रिजल्ट: सुसनेर में खिला कमल, प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोट से हराया; कई पंचायतों के रिजल्ट भी आए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36961-bjp MP उपचुनाव रिजल्ट: सुसनेर में खिला कमल, प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोट से हराया; कई पंचायतों के रिजल्ट भी आए

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। आगर-मालवा की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोट से हराया। पंचायत उपचुनाव के नतीजे भी अलग-अलग जिलों से सामने आ रहे हैं।

सुसनेर में प्रदीप सोनी की जीत

सुसनेर में प्रदीप सोनी को 5,663 और विष्णु पाटीदार को 4,703 वोट मिले। 149 वोट नोटा के खाते में गए। यहां 29 सितंबर को 75.96% मतदान हुआ था।

राजनगर में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतीं

राजनगर क्षेत्र की सीलोन पंचायत में भाजपा समर्थित रामसखी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 453 वोट से हराया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

पंचायतों में भी आए नतीजे

देवास जिला पंचायत वार्ड-14 से कांग्रेस समर्थित सुनील अमानसिंह चौहान विजयी रहे। खातेगांव की साकट्या पंचायत में सरपंच पद पर लक्ष्मीनारायण लच्छू जीते। रतलाम की इटावा माताजी पंचायत में भाजपा समर्थित कुशालसिंह और निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8 से कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी विजयी हुईं। दमोह के बटियागढ़ में जनपद सदस्य पद पर बाबूलाल सौर ने जीत दर्ज की।

103 पंचायत पदों पर हुई थी वोटिंग

पंचायत उपचुनाव में 103 रिक्त पदों के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया गया था। इनमें पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल थे। मतदान का औसत 56.62% रहा। मतगणना के साथ बाकी सीटों के नतीजे भी जारी किए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सुसनेर में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदीप सोनी और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सुसनेर में विकास का कमल खिला।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)