होम Technology MP Crime : बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग कर चालक को पीटा, 4 राउंड गोली चलाने का आरोप
Technology

MP Crime : बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग कर चालक को पीटा, 4 राउंड गोली चलाने का आरोप

WhatsApp Facebook
MP Crime : बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग कर चालक को पीटा, 4 राउंड गोली चलाने का आरोप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38699-untitled MP Crime : बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग कर चालक को पीटा, 4 राउंड गोली चलाने का आरोप

MP Crime : डबरा। मध्यप्रदेश के डबरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछोर थाना क्षेत्र में कार सवार दो युवकों ने ग्लोरियस स्कूल की बस को रोककर चालक से मारपीट की और कट्टे से चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को लेकर बड़ी अकबई गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस चालक खेम सिंह ने कार हटाने के लिए कहा। आरोपियों ने कार में पेट्रोल खत्म होने की बात कही। जब चालक ने कार को धक्का देकर रास्ते से हटाने की कोशिश की, तो दोनों युवक भड़क गए।

आरोप है कि युवकों ने पहले बस चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की और इसके बाद कट्टे से चार फायर कर दिए। फायरिंग में निकले छर्रे लगने से चालक भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

घटना के दौरान बस में करीब 50 स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका पैदा हो गई थी। फायरिंग के बाद बच्चों में भी दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिस स्विफ्ट कार से आरोपी पहुंचे थे, उस पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में शामिल दोनों आरोपी कौन हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)