होम Technology MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार
Technology

MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37445-untitled MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग सरकारी विभागों का अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी कभी खुद को IPS अधिकारी, कभी खुफिया विभाग का अफसर तो कभी IT अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

अधिकारी बनकर जीतता था भरोसा

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। वह भोपाल में लोगों से संपर्क कर सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करता था। खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर वह पहले लोगों का भरोसा जीतता और फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रकम वसूलता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया।

और लोगों के साथ ठगी की आशंका

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी ने अधिकारी बनकर कई अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी की हो सकती है। पुलिस उसके संपर्कों, ठगी की रकम और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)