Porsche Cayenne Electric भारत में पेश: 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, 642KM रेंज और कई हाईटेक फीचर्स, जानिए इसकी कीमत

ऑटोमोबाइल डेस्क: लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनी Porsche ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को भारत में पहली बार आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट- Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में उतारा है।

113kWh बैटरी और दमदार डुअल मोटर
Cayenne Electric को 800V PPE इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 113kWh की बैटरी और ऑल-व्हील ड्राइव के लिए डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं। स्टैंडर्ड मॉडल 408hp और 750Nm का आउटपुट देता है, जबकि लॉन्च कंट्रोल के साथ पावर 442hp तक पहुंचती है। यह SUV 4.8 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230kmph है।
Turbo वेरिएंट 2.5 सेकंड में 100 की स्पीड
Cayenne Turbo Electric इसका सबसे पावरफुल वेरिएंट है। यह लॉन्च कंट्रोल के साथ 1,156hp तक की पावर और 1,500Nm तक का टॉर्क देता है। महज 2.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार और 260kmph की टॉप स्पीड इसे खास बनाती है।

642KM तक की रेंज, 16 मिनट में 80% चार्ज
WLTP के अनुसार Cayenne Electric की रेंज 642km, जबकि Turbo की रेंज 623km तक है। 390kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी 10 से 80% तक करीब 16 मिनट में चार्ज हो सकती है। 22kW AC चार्जिंग से फुल चार्ज में करीब 5.75 घंटे लगते हैं।
लग्जरी केबिन में कई हाईटेक फीचर्स
SUV में 14.5-इंच कर्व्ड OLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। ऑप्शन के तौर पर 14.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले भी उपलब्ध है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम सीटिंग जैसे फीचर्स हैं।

ADAS से लैस, 20-इंच अलॉय व्हील्स और कीमत
सेफ्टी के लिए इसमें पार्क असिस्ट, लेन-चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट और स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स दिए गए हैं। SUV में 20-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें 22-इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसका बूट स्पेस 781 लीटर है, जबकि फ्रंट में 90 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज भी मिलता है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.77 करोड़ रुपए और 2.28 करोड़ रुपए है। यह कीमतें ऑप्शनल एक्सेसरीज के बिना हैं।
Source: Nishaanebaz


