होम Technology MP Crime : 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज
Technology

MP Crime : 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

WhatsApp Facebook
MP Crime : 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37310-whatsapp202026-08-30203 MP Crime : 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

MP Crime : इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंदन नगर थाना पुलिस ने एक नाइजीरियन महिला को 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब महिला के जरिए मुंबई से इंदौर तक फैले संभावित ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

संदिग्ध हालत में मिली विदेशी महिला

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई थी। इसी दौरान चंदन नगर थाना पुलिस की टीम को IT पार्क सिंहासा के पास एक विदेशी महिला काले रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत में दिखाई दी।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम इम्यूनल जॉय बताया और खुद को लेगोस, नाइजीरिया की निवासी बताते हुए वर्तमान पता मुंबई के बांद्रा ईस्ट का बताया। महिला के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

बैग से मिली 57.18 ग्राम कोकीन

तलाशी के दौरान महिला के बैग से एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली बरामद हुई। जांच में उसमें 57.18 ग्राम कोकीन मिली। पुलिस के अनुसार महिला के पास इस मादक पदार्थ को रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने कोकीन और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है।

बिजनेस वीजा पर 14 अगस्त को आई थी भारत

पूछताछ में सामने आया कि महिला 14 अगस्त 2026 को नाइजीरिया से भारत आई थी। उसका बिजनेस वीजा 10 फरवरी 2027 तक वैध बताया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के बांद्रा में अपनी बहन के साथ हेयर सैलून में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में कोकीन को कम कीमत पर खरीदकर अधिक दाम में बेचने और जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से इस अवैध कारोबार में शामिल होने की बात बताई है।

मुंबई से इंदौर तक नेटवर्क की तलाश

महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जांच को उसके संभावित संपर्कों तक ले जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कोकीन उसे मुंबई में किसने उपलब्ध कराई थी, इंदौर में वह इसे किसे देने वाली थी और उसके स्थानीय संपर्क कौन-कौन हैं।

इसके लिए पुलिस उसके पासपोर्ट, वीजा, इमिग्रेशन रिकॉर्ड, भारत में एंट्री-एग्जिट और मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए ड्रग की सप्लाई के स्रोत और संभावित खरीदारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस रिमांड पर है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)