होम › Technology › MP Crime : 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, नस कटी और शरीर पर चोट के निशान
Technology

MP Crime : 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, नस कटी और शरीर पर चोट के निशान

WhatsApp Facebook
MP Crime : 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, नस कटी और शरीर पर चोट के निशान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35092-untitled MP Crime : 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, नस कटी और शरीर पर चोट के निशान

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी का शव घर के पास स्थित एक खाली सरकारी क्वार्टर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान और हाथ की नस कटी मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार, संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे खाना खाने के बाद स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद रात करीब 8 बजे एमपी नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

इसी बीच घर के पास स्थित सरकारी क्वार्टर के एक कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा शक

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के हाथ की नस कटी हुई थी और पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों के चलते पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं छात्रा की हत्या करने के बाद शव को फंदे से तो नहीं लटकाया गया।

मौके से मिले कथित सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसकी हैंडराइटिंग जांच कराई जा रही है। साथ ही छात्रा के परिजनों, दोस्तों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका समेत सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)