होम Technology CG Crime : तंबाकू नहीं देने पर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG Crime : तंबाकू नहीं देने पर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG Crime : तंबाकू नहीं देने पर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37526-untitled CG Crime : तंबाकू नहीं देने पर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : जशपुर। जशपुर जिले के सन्ना से मामूली विवाद में हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। तंबाकू मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बस स्टैंड पर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त की रात सन्ना बस स्टैंड में उमेश और एक अन्य युवक के बीच तंबाकू मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान तंबाकू नीचे गिरने से नाराज युवक ने उमेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामूली बात ने ले ली जान

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामूली बात को लेकर हुई इस खूनी वारदात के बाद सन्ना इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस तरह इतना बढ़ा कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)