होम Technology MP Crime : जादू-टोना के शक में चाचा की निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, भतीजा हिरासत में
Technology

MP Crime : जादू-टोना के शक में चाचा की निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, भतीजा हिरासत में

WhatsApp Facebook
MP Crime : जादू-टोना के शक में चाचा की निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, भतीजा हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34482-mandla-jadu-tona-hatya MP Crime : जादू-टोना के शक में चाचा की निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, भतीजा हिरासत में

MP Crime : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोहगांव थाना क्षेत्र के खर्रा छापर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव खेत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जादू-टोना का शक सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रलाल (40 वर्ष), पिता मनीराम के रूप में हुई है। शनिवार को वह घर से पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह खेत से भुट्टा लेने जा रहा है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव खेत में खून से सना हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के भतीजे प्रमोद को अपने चाचा पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर इंद्रलाल की हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में जादू-टोना के संदेह में हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)