MP Breaking : न्यू मार्केट के दुकान में लगी आग, बाजार में मची अफरा-तफरी- VIDEO

भोपाल। भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार के बीचों-बीच एक दुकान में अचानक आग लग गई। बाजार के भीतर आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
आग बुझाने की कोशिश में जुटे लोग
आग लगने के बाद आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ के चलते मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास की दुकानों के संचालक भी अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आए।
पुलिस और व्यापारियों की भीड़ जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। फिलहाल आग लगने की वजह और नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
साभार: Asian News Bharat


