होम › Technology › CG News : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर मिला शव
Technology

CG News : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर मिला शव

WhatsApp Facebook
CG News : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर मिला शव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35383-untitled CG News : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर मिला शव

CG News : रायगढ़। लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत से हड़कंप मच गया। गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर मरीज का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे के रूप में हुई है। वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अपनी पैंट के कपड़े से फंदा बनाया और बाथरूम के बाहर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई तो वहां अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल नारद लहरे ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों तथा अस्पताल से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)