होम › Technology › CG News : जमीन पर सो रही दो बहनों की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, जहरीले जीव के काटने की आशंका
Technology

CG News : जमीन पर सो रही दो बहनों की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, जहरीले जीव के काटने की आशंका

WhatsApp Facebook
CG News : जमीन पर सो रही दो बहनों की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, जहरीले जीव के काटने की आशंका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40341-whatsapp-image-2026-09-26-at-22313-pm-860x500 CG News : जमीन पर सो रही दो बहनों की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, जहरीले जीव के काटने की आशंका

CG News : बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में एक परिवार में उस वक्त मातम पसर गया, जब जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान 13 वर्षीय नीशू की मौत हो गई। वहीं उसकी 6 वर्षीय बहन तेजस्वनी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें घर में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। दोनों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बड़ी बहन नीशू ने दम तोड़ दिया, जबकि तेजस्वनी की हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों बहनों के एक साथ बीमार पड़ने के कारण परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी जहरीले जीव-जंतु के काटने की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नीशू की मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं तेजस्वनी के स्वास्थ्य पर भी चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)