होम Technology MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत
Technology

MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

WhatsApp Facebook
MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34931-image1786014820 MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

MP Accident : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह हादसा मोतीनाला थाना क्षेत्र के मवई विकासखंड स्थित ग्राम भदवार में हुआ। पुलिस के मुताबिक, नंदकुमार यादव (26) अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान किसी कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से नंदकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)