स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कितने दिन मिली छुट्टियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अहम खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। विभाग के आदेश के मुताबिक तीनों छुट्टियों को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिन का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इन अवकाशों को लेकर आदेश जारी किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। वहीं दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। दीपावली के मौके पर भी स्कूल पांच दिनों तक बंद रहेंगे।
दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी
साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। यह छुट्टी 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगी। यानी विंटर वेकेशन भी कुल पांच दिनों का होगा।
छुट्टियों की लिस्ट
दशहरा अवकाश: 17 से 21 अक्टूबर 2026 — 5 दिन
दीपावली अवकाश: 6 से 10 नवंबर 2026 — 5 दिन
शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026 — 5 दिन
कुल अवकाश: 15 दिन
The post स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, जानिए कितने दिन मिली छुट्टियां appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


