होम › Technology › MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल
Technology

MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

WhatsApp Facebook
MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40498-untitled MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

MP Accident : ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय लवकुश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि लवकुश अपने दोस्त प्रशांत के साथ बाइक से एक परिचित से मिलने गया था। लौटते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और लवकुश ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

लवकुश भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)