होम Technology MP : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 184 करोड़ रुपए की लागत के 25 आयुष परियोजनाओं की सौगात
Technology

MP : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 184 करोड़ रुपए की लागत के 25 आयुष परियोजनाओं की सौगात

WhatsApp Facebook
MP : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 184 करोड़ रुपए की लागत के 25 आयुष परियोजनाओं की सौगात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39989-mp-33 MP : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 184 करोड़ रुपए की लागत के 25 आयुष परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारी का उपचार नहीं करता, बल्कि रोग से बचाव और संतुलित जीवन जीने की सीख भी देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद सदियों से जीवनशैली का हिस्सा रहा है। आहार, विचार और व्यवहार में संतुलन बनाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और आयुर्वेद ने कोरोना काल में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।

आयुर्वेद को वैश्विक पहचान मिल रही: CM यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में आयुष क्षेत्र का बाजार करीब 3 बिलियन डॉलर था, जो अब बढ़कर लगभग 43 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में मानव कल्याण की भावना छिपी है और आयुर्वेद पूरी दुनिया के स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

184 करोड़ की आयुष परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 184 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 25 नए आयुष भवनों, औषधालयों और महाविद्यालय भवनों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डिंडौरी में 102 करोड़ रुपए की लागत से बने आयुर्वेद महाविद्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित स्टेट कंपोजिट हर्बल गार्डन का भी लोकार्पण किया।

प्रदेश में खुलेंगे 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में 9 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के बजट में भी पहले की तुलना में कई गुना वृद्धि की गई है। पर्यटन स्थलों पर आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किए जा रहे हैं, जिससे आयुष चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा।

इंटर्न चिकित्सकों को जल्द मिलेगा स्टाइपेंड पर शुभ समाचार

कार्यक्रम के दौरान आयुष इंटर्न चिकित्सकों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संबंध में आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इंटर्न चिकित्सकों को इस विषय में सकारात्मक सूचना मिलेगी।

प्रदेश में 1773 आयुर्वेदिक औषधालय और 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित

आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 1773 आयुर्वेदिक औषधालय, 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 58 आयुष विंग संचालित हैं। इसके अलावा कई नए आयुर्वेदिक महाविद्यालयों पर काम चल रहा है।

शरीर को मंदिर की तरह स्वस्थ रखें: CM यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शरीर ईश्वर का दिया हुआ मंदिर है और इसे स्वस्थ रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से योग और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीमारी आने के बाद इलाज ढूंढने के बजाय पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। आयुर्वेद इसी सोच पर आधारित चिकित्सा पद्धति है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, विद्यार्थी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)