होम Technology 6mm से भी पतला होगा Motorola का नया फोन! लॉन्च से पहले लीक हुई Edge 70 की खासियतें, धांसू डिजाइन से मचा सकता है धमाल
Technology

6mm से भी पतला होगा Motorola का नया फोन! लॉन्च से पहले लीक हुई Edge 70 की खासियतें, धांसू डिजाइन से मचा सकता है धमाल

WhatsApp Facebook
6mm से भी पतला होगा Motorola का नया फोन!  लॉन्च से पहले लीक हुई Edge 70 की खासियतें, धांसू डिजाइन से मचा सकता है धमाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। Motorola Edge 70 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। पोलैंड की एक वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक दिखी है। खास बात यह है कि फोन की मोटाई 6mm से भी कम बताई जा रही है — यानी ये अब तक के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में शुमार हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा शामिल होगा। लीक में दावा किया गया है कि डिवाइस में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

इस फोन में 4800mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी बात सामने आई है। लॉन्च डेट 5 नवंबर 2025 बताई जा रही है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यूरोप में इसकी संभावित कीमत करीब €709 (करीब ₹68,000) बताई जा रही है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment