होम Technology Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 40 करोड़ के पार पंहुचा कलेक्शन
Technology

Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 40 करोड़ के पार पंहुचा कलेक्शन

WhatsApp Facebook
Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 40 करोड़ के पार पंहुचा कलेक्शन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37995-mirzapur-the-movie-box-office Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 40 करोड़ के पार पंहुचा कलेक्शन

मुंबई। पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार बरकरार रही। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शाम 7:30 बजे तक करीब 14.56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

पहले दिन ही दिखा ‘मिर्जापुर’ का जलवा

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन करीब 25.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जिसने करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तेलुगु वर्जन से भी फिल्म को शुरुआती दिन में कमाई का फायदा मिला। पहले दिन की ग्रॉस कमाई करीब 30.8 करोड़ रुपये तक पहुंची, जो फिल्म के लिए बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।

दूसरे दिन भी दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म

दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 41 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे चर्चित किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस में खास उत्साह नजर आ रहा है।

पुराने किरदारों के साथ नए चेहरों की एंट्री

‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे पुराने कलाकार अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी और अन्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।

गैंगवार और सत्ता की कहानी को मिला बड़ा पर्दा

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी दुनिया यानी सत्ता, बदला और गैंगवार को बड़े स्तर पर दिखाया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)