होम Auto स्पोर्टी अंदाज़ में लॉन्च हुआ MINI Countryman JCW All4 ₹64.90 लाख की शुरुआती कीमत, 5.4 सेकंड में पकड़ता है 100 की रफ्तार
Auto

स्पोर्टी अंदाज़ में लॉन्च हुआ MINI Countryman JCW All4 ₹64.90 लाख की शुरुआती कीमत, 5.4 सेकंड में पकड़ता है 100 की रफ्तार

WhatsApp Facebook
स्पोर्टी अंदाज़ में लॉन्च हुआ MINI Countryman JCW All4  ₹64.90 लाख की शुरुआती कीमत, 5.4 सेकंड में पकड़ता है 100 की रफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में लग्जरी कार प्रेमियों के लिए एक और बड़ा तोहफा आया है। Mini Countryman JCW All4 को भारतीय बाजार में ₹64.90 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कार अपने स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स के लिए खास पहचान रखती है। इसकी बुकिंग 19 सितंबर से ही शुरू की जा चुकी थी।

इस पावरफुल SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 300 बीएचपी की ताकत और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 7-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स और ऑल4 ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम की मदद से यह गाड़ी महज 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

डिज़ाइन के लिहाज से यह कार पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी लुक में नजर आती है। इसमें नए LED हेडलैम्प, ऑक्टागोनल ग्रिल, कॉन्ट्रास्ट रूफ और ब्लैक फिनिश में साइड मिरर कैप्स दिए गए हैं। इंटीरियर में JCW स्पोर्ट सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

कार में 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल की, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। वहीं, पीछे की सीट को 130 मिमी तक स्लाइड करने की सुविधा और 500 से 1450 लीटर तक का बूट स्पेस लंबी यात्राओं के लिए इसे बेहद प्रैक्टिकल बनाता है।

MINI की यह नई पेशकश भारतीय बाजार में स्पोर्टी लग्जरी SUV सेगमेंट में एक तगड़ी चुनौती पेश करेगी।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment