होम Auto ₹4.12 करोड़ में आई Maserati MCPura: 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, 630hp की दमदार पावर से बनेगी सुपरकार की शहजादी
Auto

₹4.12 करोड़ में आई Maserati MCPura: 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, 630hp की दमदार पावर से बनेगी सुपरकार की शहजादी

WhatsApp Facebook
₹4.12 करोड़ में आई Maserati MCPura: 2.9 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, 630hp की दमदार पावर से बनेगी सुपरकार की शहजादी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इटली की लग्ज़री ऑटो कंपनी Maserati ने भारत में अपनी सुपरकार MCPura को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.12 करोड़ रखी गई है। वहीं इसका कन्वर्टिबल वर्जन MCPura Cielo ₹5.12 करोड़ में मिलेगा। दोनों मॉडल्स को CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस सुपरकार में दिया गया है 3.0 लीटर ट्विन-टर्बो V6 इंजन, जो 630 हॉर्सपावर और 720Nm टॉर्क जनरेट करता है। Maserati का दावा है कि यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी

कार्बन-फाइबर मोनोकॉक चेसिस से बनी कार, जो हल्की और मजबूत है।

बटरफ्लाई डोर्स इसे सुपरकार लुक देते हैं।

नई AI Aqua Rainbow कलर स्कीम जो रोशनी के हिसाब से रंग बदलती है।

अंदर है Alcantara सीटें, लेजर-कट डिटेलिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।

कन्वर्टिबल वर्जन की खासियत

MCPura Cielo वर्जन में मिलता है रिट्रैक्टेबल ग्लास रूफ, जो सिर्फ कुछ सेकंड में खुल या बंद हो जाता है। शहर की ड्राइव में खुले आसमान के नीचे ये अनुभव बेहद लग्ज़री होगा।

मुकाबला किससे?

भारत में इसका मुकाबला होगा Ferrari 296 GTB, McLaren Artura और Lamborghini Huracán जैसे सुपरकार्स से।

Maserati का मकसद

Maserati का कहना है कि MCPura सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि “रफ्तार और लग्जरी का संगम” है। कंपनी भारत में अपने प्रीमियम ग्राहक वर्ग को टारगेट कर रही है

Maserati MCPura एक तकनीकी रूप से उन्नत सुपरकार है, जो हल्के वजन, बेहतरीन पावर-टू-वेट रेशियो और एयरोडायनामिक डिज़ाइन के साथ भारत में सुपरकार प्रेमियों के लिए एक नई पेशकश है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment