होम Auto धांसू फीचर्स और दमदार माइलेज के बावजूद नहीं मिल रहे खरीदार महिंद्रा मराजो को
Auto

धांसू फीचर्स और दमदार माइलेज के बावजूद नहीं मिल रहे खरीदार महिंद्रा मराजो को

WhatsApp Facebook
धांसू फीचर्स और दमदार माइलेज के बावजूद नहीं मिल रहे खरीदार महिंद्रा मराजो को

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एमपीवी (MPV) सेगमेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। टॉयोटा इनोवा और मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसी कारें ग्राहकों के बीच खूब लोकप्रिय हैं। इसके बावजूद, महिंद्रा की पॉपुलर एमपीवी मराजो को उम्मीद के अनुसार ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में मराजो की सिर्फ 8 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि ठीक एक साल पहले, अगस्त 2024 में इस कार की 46 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी मराजो की बिक्री में करीब 475 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

महिंद्रा मराजो को 2018 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे टॉयोटा इनोवा और मारुति अर्टिगा को टक्कर देने के इरादे से बाजार में उतारा था। कार में ग्राहकों के लिए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.6-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से कार में 2 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।

पावरट्रेन की बात करें तो मराजो में 1.5-लीटर बीएस6 चार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 120.96 बीएचपी की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 18 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.59 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत करीब 17 लाख रुपये तक जाती है।

इसके बावजूद, महिंद्रा मराजो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में असफल साबित हो रही है। जहां इनोवा और अर्टिगा जैसी कारें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं मराजो की बिक्री में आई भारी गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गई है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment