होम Chhattisgarh Korba News: रक्षाबंधन पर घर नहीं आई बहन, भाइयों ने ढूंढा तो सेप्टिक टैंक में मिली लाश, लिव-इन-पार्टनर फरार
Chhattisgarh

Korba News: रक्षाबंधन पर घर नहीं आई बहन, भाइयों ने ढूंढा तो सेप्टिक टैंक में मिली लाश, लिव-इन-पार्टनर फरार

WhatsApp Facebook
Korba News: रक्षाबंधन पर घर नहीं आई बहन, भाइयों ने ढूंढा तो सेप्टिक टैंक में मिली लाश, लिव-इन-पार्टनर फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39718-korba-news-woman-body-found-in-septic-tank-live-in-partner-absconding Korba News: रक्षाबंधन पर घर नहीं आई बहन, भाइयों ने ढूंढा तो सेप्टिक टैंक में मिली लाश, लिव-इन-पार्टनर फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है। आरोपी मनोज उरांव (40) के साथ करीब दो साल से संतोषी (33) लिव-इन में रह रही थी। मनोज नशे का आदी बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संतोषी की शादी 2001 में करतला क्षेत्र में हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं। लेकिन करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। इसके बाद करीब दो साल से वह मनोज के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। मनोज की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

आरोप है कि, 27 अगस्त को किसी बात को लेकर विवाद के बाद पार्टनर ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। घटना के अगले दिन रक्षाबंधन था।

महिला के मायके नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों ने पार्टनर से पूछताछ की। उसने बताया कि महिला एक दिन पहले ही कहीं चली गई है। कई दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 19 सितंबर को भाई रामभरोस और बाकी परिजन मनोज के घर पहुंचे।

सेप्टिक टैंक से बदबू आई तो हुआ शक

परिजन घर के पीछे पहुंचे तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। इसमें एक सड़ी-गली लाश मिली।

फॉरेंसिक और मेडिकल कॉलेज की टीम पहुंची

घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हत्या के पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)