होम Sports KL Rahul IPL Trade Update: DC छोड़ सकते है केएल राहुल, मालिक से हुआ विवाद? KKR जाने की अटकलें तेज
Sports

KL Rahul IPL Trade Update: DC छोड़ सकते है केएल राहुल, मालिक से हुआ विवाद? KKR जाने की अटकलें तेज

WhatsApp Facebook
KL Rahul IPL Trade Update: DC छोड़ सकते है केएल राहुल, मालिक से हुआ विवाद? KKR जाने की अटकलें तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37869-kl-rahul KL Rahul IPL Trade Update: DC छोड़ सकते है केएल राहुल, मालिक से हुआ विवाद? KKR जाने की अटकलें तेज

KL Rahul IPL Trade Update: नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर IPL में बड़ा दावा सामने आया है। एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान पत्रकार ने दावा किया कि राहुल की दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी में किसी शख्स से तीखी बहस हुई थी। इसी के बाद उनके कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

पत्रकार ने नाम बताने से किया इनकार

चर्चा के दौरान जब पत्रकार से पूछा गया कि राहुल की बहस किससे हुई, तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति ने अनुमान लगाया कि यह विवाद फ्रेंचाइजी के मालिक के साथ हुआ हो सकता है। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

2025 में DC से जुड़े थे राहुल

राहुल तीन सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा रहे थे। इसके बाद 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। उन्होंने टीम की कप्तानी नहीं की, लेकिन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई। दोनों सीजन में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

LSG मालिक से विवाद के बाद छोड़ी थी टीम

राहुल का नाम इससे पहले भी IPL विवाद में सामने आ चुका है। 2024 में LSG की हार के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और राहुल के बीच मैदान पर बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद राहुल ने लखनऊ की टीम से अलग होने का फैसला किया था।

KKR में जाने की अटकलें तेज

अब DC में कथित विवाद की खबर के बाद राहुल के KKR में जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं। हालांकि, फिलहाल न राहुल की ओर से और न ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस कथित विवाद या संभावित ट्रांसफर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)