होम Auto Kiran Dev Health Update : सड़क हादसे के बाद किरण देव की मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़
Auto

Kiran Dev Health Update : सड़क हादसे के बाद किरण देव की मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

WhatsApp Facebook
Kiran Dev Health Update : सड़क हादसे के बाद किरण देव की मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34666-kiran-dev-health-update-successful-orthopedic-surgery-medanta-hospital Kiran Dev Health Update : सड़क हादसे के बाद किरण देव की मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थो सर्जरी, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

Kiran Dev Health Update : रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव और उनकी टीम की देखरेख में सोमवार को किरण सिंह देव की ऑर्थो सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन में एसिटाबुलम (कूल्हे के जोड़ का सॉकेट) के फ्रैक्चर की सफल रिपेयर की गई।

चिकित्सकों के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और मरीज की स्थिति सुरक्षित है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

विजय शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने किरण सिंह देव को कुछ दिनों तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। स्वास्थ्य लाभ के बाद वे छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इसके बाद नियमित दिनचर्या में वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)