Jio Platforms IPO: पहले दिन ही Fully Subscribed, हुंडई समेत बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड टूटा, जानें कब होगी स्टॉक मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इतिहास रचते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ (Jio Platforms) के मेगा आईपीओ ने बाजार में आते ही धमाल मचा दिया है।
निवेशकों की जबरदस्त मांग के चलते जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ लॉन्च होने के पहले ही दिन सुबह महज 10:36 बजे तक यानि मात्र 100 मिनट में पूरी तरह से सब्सक्राइब (Fully Subscribed) हो गया।
किसी भी मेगा-इश्यू के इतिहास में इतनी तेजी से सब्सक्रिप्शन मिलने का यह पहला और सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस आईपीओ ने हुंडई मोटर इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े आईपीओ को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज सब्सक्रिप्शन का रिकॉर्ड बनाया।
बाजार में निवेशकों का भारी उत्साह
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों के बीच जियो के बिजनेस मॉडल और मुकेश अंबानी के नेतृत्व पर भरोसा साफ तौर पर देखा जा सकता है। ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर संस्थागत और खुदरा निवेशकों की तरफ से ताबड़तोड़ बोलियां लगाई गईं।
कंपनी इस मेगा-इश्यू के जरिए भारी-भरकम पूंजी जुटा रही है, जिसका इस्तेमाल जियो के आगामी तकनीकी विस्तार और 5G/6G नेटवर्क को मजबूत करने में किया जाएगा। ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है।
Jio Platforms IPO Listing Date: कब होगी स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग?
निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस धमाकेदार आईपीओ के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर कब ट्रेड करना शुरू करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार आईपीओ क्लोजिंग डेट 23 अक्टूबर 2026 तक है।
शेयर अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा और डीमैट खाते में शेयरों की क्रेडिट 27 अक्टूबर को होगी। 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट हो जाएंगे।
साभार: Asian News Bharat

