होम Technology Jharkhand Crime : ‘परी से मिलाने’ के झांसे का खौफनाक अंत, रांची में तांत्रिक की हत्या; राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर समेत 3 गिरफ्तार
Technology

Jharkhand Crime : ‘परी से मिलाने’ के झांसे का खौफनाक अंत, रांची में तांत्रिक की हत्या; राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर समेत 3 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Jharkhand Crime : ‘परी से मिलाने’ के झांसे का खौफनाक अंत, रांची में तांत्रिक की हत्या; राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर समेत 3 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33685-ramesh-thakur-murder Jharkhand Crime : ‘परी से मिलाने’ के झांसे का खौफनाक अंत, रांची में तांत्रिक की हत्या; राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर समेत 3 गिरफ्तार

Jharkhand Crime : रांची। झारखंड की राजधानी रांची में चर्चित रमेश ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि खुद को तांत्रिक बताने वाले रमेश ठाकुर की हत्या उसके परिचितों ने कथित धोखाधड़ी और शोषण से नाराज होकर की। गिरफ्तार आरोपियों में एक राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित चौधरी, निरंजन स्वांसी उर्फ नीरज और सचिन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक उन्हें ‘परी से मिलाने’, ‘धन वर्षा कराने’ और तांत्रिक शक्तियों से किस्मत बदलने का भरोसा देता था। आरोप है कि इसी बहाने वह लोगों को अपने ठिकाने पर बुलाकर उनका कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन शोषण करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय तक तांत्रिक के संपर्क में रहे, लेकिन उसके दावे पूरे नहीं हुए। इसी के बाद तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश बनाई।

पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई की रात तीनों आरोपी रमेश ठाकुर के पास पहुंचे। पहले निरंजन स्वांसी ने पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद तीनों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से जेवर लेकर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी सचिन कुमार गुप्ता के बारे में पुलिस ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रह चुका है। उसकी मुलाकात करीब चार महीने पहले रमेश ठाकुर से हुई थी। इसके बाद वह कथित तौर पर तांत्रिक के संपर्क में आया और उसके दावों पर भरोसा करता रहा।

मामले में मृतक के बेटे आकाश ठाकुर की शिकायत पर 22 जुलाई को सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य अहम साक्ष्य बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)