होम Technology Rohit Sharma: 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे रोहित? पूर्व कप्तान ने दिया सीधा जवाब, वेस्टइंडीज सीरीज पहले शुरू की ट्रेनिंग
Technology

Rohit Sharma: 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे रोहित? पूर्व कप्तान ने दिया सीधा जवाब, वेस्टइंडीज सीरीज पहले शुरू की ट्रेनिंग

WhatsApp Facebook
Rohit Sharma: 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे रोहित? पूर्व कप्तान ने दिया सीधा जवाब, वेस्टइंडीज सीरीज पहले शुरू की ट्रेनिंग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38538-rohit-sharma Rohit Sharma: 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे रोहित? पूर्व कप्तान ने दिया सीधा जवाब, वेस्टइंडीज सीरीज पहले शुरू की ट्रेनिंग

Rohit Sharma: नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे। रोहित से मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इसी बारे में सवाल किया गया।

रोहित ने कहा- अक्तूबर 2027 अभी दूर है

कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह विश्व कप का हिस्सा होंगे। रोहित ने कहा, ‘अक्तूबर 2027 अभी दूर है और इस बारे में हम तब देखेंगे।’

खुली बस की विजय परेड पर भी बोले

रोहित से पूछा गया कि अगर भारत 2027 विश्व कप जीतता है तो क्या 2024 की तरह खुली बस में विजय परेड निकाली जाएगी। इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अब बस में विजय परेड निकालना संभव है।’

रोहित अब सिर्फ वनडे खेल रहे

रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत को इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

घर पर शुरू की ट्रेनिंग

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले रोहित ने तैयारी शुरू कर दी है। उनकी मीडिया टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि पूर्व कप्तान ट्रेनिंग कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी रोहित का बल्ला चला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की पारी खेली थी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)