आईफोन 17 की शुरुआत, BKC मुंबई में खरीदारों की भिड़ंत; एपल स्टोर्स में लंबी रातभर की कतारें
मुंबई, 20 सितंबर 2025।आईफोन प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि Apple ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 17 की बिक्री शुरू कर दी। मुंबई के BKC स्थित प्रमुख एपल स्टोर पर भारी भीड़ देखी गई। शुरुआती घंटों से ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सीमित स्टॉक और भारी उत्साह के चलते कई जगहों पर खरीदारों के बीच झगड़े भी देखने को मिले।
आईफोन 17 अपनी शानदार डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में आया है। इसे कंपनी ने अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹1,20,000 रखी गई है। इसमें नई प्रोसेसर तकनीक, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
एपल स्टोर्स में रातभर कतारों का दृश्य आम हो गया, जहाँ लोग नए आईफोन को सबसे पहले पाने के लिए लंबी प्रतीक्षा में लगे रहे। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को कुछ झगड़ों को नियंत्रित करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा। आईफोन 17 की यह लॉन्चिंग न केवल तकनीकी प्रेमियों के लिए बल्कि बाजार में Apple के लोकप्रियता को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण इवेंट बन गई है।




Post Comment