होम Sports Indonesia Ferry Accident : जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, 6 की मौत; 97 लोगों को बचाया गया
Sports

Indonesia Ferry Accident : जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, 6 की मौत; 97 लोगों को बचाया गया

WhatsApp Facebook
Indonesia Ferry Accident : जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, 6 की मौत; 97 लोगों को बचाया गया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38833-indonesia-boat Indonesia Ferry Accident : जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज लापता, 6 की मौत; 97 लोगों को बचाया गया

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। खराब मौसम के बीच 243 यात्रियों को लेकर जा रही यात्री फेरी लापता हो गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 97 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी यात्रियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता हुई फेरी का नाम Virgo Transport 8 बताया जा रहा है। यह जहाज शनिवार सुबह करीब 10:33 बजे पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन के लिए रवाना हुआ था। इसे रविवार दोपहर तक अपने गंतव्य पर पहुंचना था।

रविवार रात टूटा जहाज से संपर्क

अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात करीब 2 बजे फेरी से संपर्क टूट गया। उस समय जहाज बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद था। फेरी संचालक कंपनी PT Virgo ने सुबह करीब 4:10 बजे आपात स्थिति की सूचना दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, समुद्र में खराब मौसम और तेज लहरों के कारण जहाज मुश्किल में फंस गया था।

नौसेना और हेलिकॉप्टर से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, नौसेना, समुद्री पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बचाव अभियान के लिए कई जहाजों और एक हेलिकॉप्टर को मौके पर भेजा गया है। आसपास मौजूद अन्य समुद्री जहाजों को भी यात्रियों की तलाश में मदद करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित करने के लिए बंजारमासिन के त्रिसक्ति पोर्ट क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन सेंटर भी बनाया गया है।

परिजनों में चिंता, अपनों की तलाश में पहुंचे लोग

हादसे के बाद कई परिवार अपने रिश्तेदारों की जानकारी लेने के लिए बंदरगाह पहुंच रहे हैं। बंजारमासिन की रहने वाली रुस्मिलावती अपने 8 रिश्तेदारों की जानकारी लेने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनके रिश्तेदार जावा में धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद इसी फेरी से वापस लौट रहे थे। परिवार को आखिरी बार एक रिश्तेदार का व्हाट्सऐप स्टेटस मिला था, जिसमें उसने समुद्र की तेज लहरों को लेकर चिंता जताई थी।

इंडोनेशिया में फेरी हादसे आम चुनौती

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देशों में से एक है, जहां 17 हजार से ज्यादा द्वीप मौजूद हैं। यहां फेरी और समुद्री परिवहन लोगों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)