होम Technology IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11
Technology

IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11

WhatsApp Facebook
IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37991-ind-vs-pak IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11

IND W vs PAK W: दुबई: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दुबई में होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर का कप्तान के तौर पर यह 150वां टी20 मुकाबला है। वह पुरुष और महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर हैं। भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब टीम की नजर पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करने पर है। वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। जीत मिलने पर उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

दुबई की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा

दुबई की पिच पर अब तक स्पिन गेंदबाज प्रभावी रहे हैं। टूर्नामेंट में स्पिनर्स ने 71 विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। ज्यादातर मैचों में शुरुआती ओवरों में रन तेजी से बने, लेकिन डेथ ओवर्स में रन गति धीमी रही।

भारत का पाकिस्तान पर मजबूत रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 जीत मिली हैं। एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ 2022 में हराया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)