होम Technology आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सहित अवैध मदिरा बरामद, 3 प्रकरण दर्ज
Technology

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सहित अवैध मदिरा बरामद, 3 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Facebook
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सहित अवैध मदिरा बरामद, 3 प्रकरण दर्ज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38000-cg आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार सहित अवैध मदिरा बरामद, 3 प्रकरण दर्ज

रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग, जिला रायपुर द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 प्रकरण कायम किए तथा बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।

पहली कार्रवाई पाजी द पिंड ढाबा में की गई। ढाबा संचालक आरोपी ईशु पाल भसीन के आधिपत्य वाली होंडा WR-V कार में रखी विदेशी मदिरा बरामद की गई। इसमें मध्य प्रदेश राज्य की हाई रेंज की विभिन्न ब्रांड की 6 बोतल सहित कुल 08 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की जब्त की गई। बरामद मदिरा की कुल मात्रा 06 लीटर, कीमत 15,856 रुपये तथा कार की अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) ,36 व 59(क)के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी को जेल दाखिल किया गया l

दूसरी कार्रवाई थाना खम्हारडीह अंतर्गत की गई, जहां आरोपी राजू मलिक के कब्जे से 21 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 02 बोतल बीयर बरामद की गई। कुल 5.08 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,580 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में ग्राम सोनबेरी, थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में आरोपी राहुल जांगड़े के आधिपत्य से 21 पाव रोमियो मसाला बरामद किया गया। कुल 3.78 बल्क लीटर मदिरा की कीमत 2,100 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई उपायुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन पर सहायक जिला आबकारी अधिकारियों अल्ताफ खान, आशीष सिंह एवं वैभव मित्तल तथा आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह एवं राहुल सिंह द्वारा की गई।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)