होम Technology Ind Vs SL XI day 2: पडिक्कल का शतक, जडेजा की फिफ्टी; भारत ने श्रीलंका XI के खिलाफ 357/6 बनाए
Technology

Ind Vs SL XI day 2: पडिक्कल का शतक, जडेजा की फिफ्टी; भारत ने श्रीलंका XI के खिलाफ 357/6 बनाए

WhatsApp Facebook
Ind Vs SL XI day 2: पडिक्कल का शतक, जडेजा की फिफ्टी; भारत ने श्रीलंका XI के खिलाफ 357/6 बनाए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35151-35143-ind Ind Vs SL XI day 2: पडिक्कल का शतक, जडेजा की फिफ्टी; भारत ने श्रीलंका XI के खिलाफ 357/6 बनाए

Ind Vs SL XI day 2: कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शानदार वापसी की। शनिवार को भारत ने पहली पारी में 90 ओवर में 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। श्रीलंका XI ने पहली पारी 363/8 पर घोषित की थी। इस तरह भारतीय टीम अब सिर्फ 6 रन पीछे है।

पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

देवदत्त पडिक्कल भारत की पारी के हीरो रहे। उन्होंने 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। रिटायर्ड हर्ट होने के बाद विकेट गिरने पर वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और दिन का खेल खत्म होने तक 164 गेंदों में 142 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 18 चौके शामिल हैं।

जडेजा ने भी लगाई फिफ्टी

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक लगाया और रिटायर्ड आउट हुए। मानव सुथार ने 41 रन बनाए। ऋषभ पंत 2 रन और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर आउट हुए। लोकेश राहुल ने 40 रन की पारी खेली। सारांश जैन रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रीलंका की ओर से रमेश और मनोज ने 2-2 विकेट लिए।

श्रीलंका ने बनाए थे 363 रन

श्रीलंका XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। निशान मधुशंका ने 66, रविंदु रसांथा ने 71 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ को एक सफलता मिली। गुरनूर ने भारत की पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के भी जड़े।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)