होम › Technology › IND vs SL 1st Test Day 5: गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका 206 रन पर ऑलआउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त, WTC पॉइंट्स टेबल में मिला फायदा
Technology

IND vs SL 1st Test Day 5: गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका 206 रन पर ऑलआउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त, WTC पॉइंट्स टेबल में मिला फायदा

WhatsApp Facebook
IND vs SL 1st Test Day 5: गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका 206 रन पर ऑलआउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त, WTC पॉइंट्स टेबल में मिला फायदा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36189-ind-sl IND vs SL 1st Test Day 5: गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, श्रीलंका 206 रन पर ऑलआउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त, WTC पॉइंट्स टेबल में मिला फायदा

IND vs SL 1st Test Day 5: नई दिल्ली/गॉल: भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। उन्होंने पूरे मैच में कुल 10 विकेट झटके। इस जीत के साथ भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

श्रीलंका ने पांचवें दिन गंवाए 6 विकेट

श्रीलंका ने पांचवें दिन 4 विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 122 रन जोड़कर बाकी 6 विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 और सोनल दिनुषा ने 84 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। भारत को 178 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा

जीत के बाद भारत के 12 अंक बढ़े हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया है। हालांकि टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ही है। श्रीलंका भी छठे स्थान पर कायम है, लेकिन उसका जीत प्रतिशत 41.67 से घटकर 33.33 हो गया।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 66.67 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है।

अगला टेस्ट 23 अगस्त से

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। भारत की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर होंगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)