Honda ने लॉन्च की CB350C Special Edition बाइक: नए कलर, क्रोम फिनिश और प्रीमियम लुक; कीमत ₹2.01 लाख
नई दिल्ली. Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी रेट्रो-स्टाइल बाइक Honda CB350C Special Edition पेश की है। यह बाइक लगभग ₹2.01 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसे खास तौर पर स्टाइल और प्रीमियम लुक चाहने वाले राइडर्स के लिए डिजाइन किया है। क्या नया है इस एडिशन में?
बाइक को दो नए रंगों में लॉन्च किया गया है – Rebel Red Metallic और Matte Tune Brown।
क्रोम ग्रैब रेल और प्रीमियम पेंट स्कीम से इसका लुक और भी क्लासिक बन गया है।
टैंक और बॉडी पर खास ग्राफिक्स और डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
- इंजन: 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड
- पावर: 20.79hp
- टॉर्क: 29.5Nm
- गियरबॉक्स: 5-स्पीड असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ
- अन्य फीचर्स: LED हेडलाइट्स, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक राइडिंग पोजिशन
मुकाबला किससे होगा?
Honda CB350C Special Edition सीधे Royal Enfield Classic 350 और Bullet 350 जैसी बाइक्स को टक्कर देगा।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया एडिशन उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं।




Post Comment