दुनिया को चौंकाने आ रही फेरारी की पहली EV: 1000 BHP की रफ्तार और QWD सिस्टम से उड़ान भरेगी सड़क पर
फेरारी ने अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे Elettrica नाम दिया है। यह कोई आम इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि 1000 बीएचपी की जानदार ताकत के साथ हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार होगी। इस कार में चार मोटर वाला QWD (Quad Wheel Drive) सिस्टम दिया गया है, जो इसे रॉकेट जैसी रफ्तार देगा।
इस कार में 122 kWh की बैटरी पैक लगी होगी, जो एक बार चार्ज होने पर 530 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकेगी। कंपनी के मुताबिक यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेगी और इसकी टॉप स्पीड करीब 310 km/h होगी।
फेरारी ने इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह इन-हाउस डेवलप किया है। इसमें एफ-1 रेसिंग टेक्नोलॉजी से इंस्पायर फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी रोमांचक बनेगा। यह सुपरकार अगले साल यानी 2026 में ग्लोबली लॉन्च की जाएगी।
खास बातें एक नजर में
पहली बार फेरारी की इलेक्ट्रिक सुपरकार
122 kWh की बैटरी से 530+ किमी रेंज
1000 BHP की पावर, 310 km/h टॉप स्पीड
QWD सिस्टम से चारों पहियों में पावर
एफ-1 टेक्नोलॉजी का असर डिजाइन और परफॉर्मेंस में




Post Comment