होम Auto E20 पेट्रोल को लेकर गडकरी का बयान: सोशल मीडिया पर चल रही चिंताएँ राजनीतिक प्रचार का हिस्सा
Auto

E20 पेट्रोल को लेकर गडकरी का बयान: सोशल मीडिया पर चल रही चिंताएँ राजनीतिक प्रचार का हिस्सा

WhatsApp Facebook
E20 पेट्रोल को लेकर गडकरी का बयान: सोशल मीडिया पर चल रही चिंताएँ राजनीतिक प्रचार का हिस्सा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही में एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर देशभर में चर्चाएँ तेज हो गई थीं। कई लोगों ने सोशल मीडिया और अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म्स पर यह शिकायत की कि इस पेट्रोल के इस्तेमाल से उनके वाहनों का माइलेज और परफॉरमेंस कम हो रहा है। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि यह सारी नकारात्मक बातें एक राजनीतिक उद्देश्य से चलाए गए पेड कैंपेन का हिस्सा हैं।

दिल्ली में आयोजित सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 65वें वार्षिक सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर जानबूझकर भ्रामक जानकारियाँ फैलाई गईं। उन्होंने बताया कि E20 पेट्रोल में पारंपरिक फ्यूल के साथ 20% एथेनॉल मिलाया जाता है, जो पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।

गडकरी ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है, बल्कि कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक प्रचार के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि E20 पेट्रोल सुरक्षित है और आने वाले समय में यह देश की ऊर्जा जरूरतों और प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment