होम Sports Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका: खेली 270 रन की पारी, ईस्ट जोन ने बनाए 708; दूसरे दिन 6 विकेट गिरे
Sports

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका: खेली 270 रन की पारी, ईस्ट जोन ने बनाए 708; दूसरे दिन 6 विकेट गिरे

WhatsApp Facebook
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका: खेली 270 रन की पारी, ईस्ट जोन ने बनाए 708; दूसरे दिन 6 विकेट गिरे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38172-duleep Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका: खेली 270 रन की पारी, ईस्ट जोन ने बनाए 708; दूसरे दिन 6 विकेट गिरे

Duleep Trophy Final: चेन्नई: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए। टीम ने पहले दिन 4 विकेट पर 385 रन बनाए थे। दूसरे दिन 6 विकेट गंवाकर 323 रन और जोड़े। ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शानदार 270 रन की पारी खेली।

334 गेंदों में 30 चौके और 7 छक्के

ईशान किशन ने अपनी पारी में 334 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने मैच में ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। किशन ने दूसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया, लेकिन 270 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

कुमार कुशाग्र का शतक

ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। वहीं, शिखर मोहन ने 120 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन बनाए। दोनों ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

वैभव ने दिलाई तेज शुरुआत

ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। वैभव 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिमन्यु 72 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद शिखर मोहन और ईशान किशन ने पारी संभाली।

साउथ जोन के गेंदबाजों ने झटके विकेट

साउथ जोन की ओर से त्रिपुरणा विजय सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लिए। चामा वी मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले, जबकि शेख रशीद ने एक सफलता हासिल की।

ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन प्लेइंग XI

ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)