होम Auto डुकाटी ने 393 सुपरबाइक्स को वापस बुलाया, रियर एक्सल खराबी से बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा
Auto

डुकाटी ने 393 सुपरबाइक्स को वापस बुलाया, रियर एक्सल खराबी से बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा

WhatsApp Facebook
डुकाटी ने 393 सुपरबाइक्स को वापस बुलाया, रियर एक्सल खराबी से बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपनी दो प्रमुख सुपरबाइक्स Panigale V4 और Streetfighter V4 को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने इन मॉडलों में पाई गई तकनीकी खराबी के चलते इन्हें वापस (Recall) बुलाया है। यह खराबी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया।

समस्या क्या है?

कंपनी ने बताया कि इन बाइक्स में रियर एक्सल (पीछे वाले पहिए का शाफ्ट) में खामी पाई गई है। चलते समय इसके टूटने की संभावना रहती है, जिससे अचानक एक्सीडेंट हो सकता है। NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में अब तक 11 मामलों में यह समस्या सामने आ चुकी है। हालांकि, हैरानी की बात है कि अमेरिका में, जहां 10,000 से ज्यादा बाइक्स रिकॉल की गईं, वहां अब तक एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ।

भारत में असर

भारत में यह रिकॉल 2018 से 2025 के बीच बनी Panigale V4 और Streetfighter V4 बाइक्स को प्रभावित करेगा। यहां कुल 393 यूनिट्स प्रभावित बताई गई हैं। डुकाटी ने ग्राहकों से सीधा संपर्क करना शुरू कर दिया है और कंपनी इन बाइक्स के रियर व्हील शाफ्ट को मुफ्त में बदलकर यह समस्या दूर करेगी।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment